रेहान हुसैन | जमुनहा4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक क्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी की तैयारियां तेज हो गई हैं। बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। दुकानों पर भगवान श्रीकृष्ण के कपड़े, झूले, पूजा सामग्री, सजावट का सामान, केक और मिठाइयां सज गई हैं।
घरों और मंदिरों में भी सजावट की तैयारियां शुरू हो गई हैं। लोग भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को सजाने के लिए आकर्षक पोशाक, मुकुट, बांसुरी और झूले खरीद रहे हैं। मिठाई और केक की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ दिख रही है।
जन्माष्टमी का पर्व 4 सितंबर को मनाया जाएगा।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था। उन्होंने अत्याचार और अधर्म के विरुद्ध धर्म की स्थापना का संदेश दिया था। इसी खुशी में श्रद्धालु जन्माष्टमी मनाते हैं।
जन्माष्टमी पर श्रद्धालु व्रत रखते हैं। रात में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय पूजा-अर्चना कर उन्हें झूला झुलाया जाता है। मंदिरों में भजन-कीर्तन और विशेष पूजा का आयोजन भी होता है।



































