अशफाक खान | बहुआर(निचलौल), महराजगंज14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

महराजगंज के शीतलापुर में पुलिस ने चाइनीज लहसुन और कद्दू की तस्करी पकड़ी है। नेपाल के रास्ते भारत लाए जा रहे 812 किलो चाइनीज लहसुन और 280 किलो कद्दू को पुलिस और एसएसबी की टीम ने जब्त किया।
भारतीय बाजारों में लहसुन की कीमतें बढ़ने के बाद तस्करों ने नेपाल सीमा से चाइनीज लहसुन की तस्करी फिर से शुरू कर दी है। वे मोटी रकम कमाने के लिए इस अवैध कारोबार में लगे हैं।

भारत-नेपाल सीमा पर चाइनीज लहसुन की तस्करी लगातार जारी है। पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके बावजूद तस्कर लहसुन को भारतीय बाजारों तक पहुंचाने में कामयाब हो रहे हैं।
बीते दिनों निचलौल इलाके में भी तस्करी का चाइनीज लहसुन बरामद हुआ था। इस ताजा कार्रवाई ने इलाके में अवैध कारोबार करने वालों के बीच हड़कंप मचा दिया है।
































