BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश बयान देने जा रही पीड़िता को उठा ले गया आरोपी:पुलिस ने कुछ...

बयान देने जा रही पीड़िता को उठा ले गया आरोपी:पुलिस ने कुछ घंटे में किशोरी को बरामद किया, आरोपी की तलाश जारी

0
4


श्रावस्ती के गिलौला थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में नया मोड़ आ गया। शनिवार को मेडिकल और बयान के लिए अपनी मां के साथ जा रही किशोरी को रास्ते में युवक दोबारा अपने साथ ले गया। आज रविवार 1:00 बजे पुलिस ने बयान जारी कर बताया की पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटे में किशोरी को ढूंढ निकाला। आरोपी युवक की तलाश जारी है। क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि 3 सितंबर को एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया था कि गांव का सूरज वर्मा उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर जांच शुरू की। कुछ समय बाद किशोरी अपनी मां के साथ खुद थाने पहुंच गई थी। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद किशोरी को उसकी मां को सौंप दिया गया था। आरोपी की तलाश कर रही पुलिस पुलिस के मुताबिक, 5 सितंबर को किशोरी अपनी मां के साथ बयान, मेडिकल और दूसरी कानूनी कार्रवाई के लिए भिनगा जा रही थी। इसी दौरान लालपुर चौराहे के पास विपक्षी सूरज वर्मा दोबारा बाइक से पहुंचा। किशोरी उसके साथ चली गई दावा किया जा रहा है कि इस घटना का एक कथित वीडियो भी सामने आया है, जिसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं है। सूचना मिलते ही गिलौला पुलिस ने तलाश शुरू की और शाम तक किशोरी को ढूंढ लिया। वहीं पुलिस ने किशोरी का बयान दर्ज करने के बाद उसे भिनगा के वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है। आरोपी सूरज वर्मा की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।वहीं इस मामले में परिवार का कहना है कि जब पीड़िता को बयान के लिए भेजा जा रहा था तो उसके साथ में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी होनी चाहिए थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here