
महराजगंज में गुरुवार को एक समीक्षा बैठक हुई। यह बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में मंडलायुक्त इन्द्र विक्रम सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक एस. चनप्पा, जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और अलग-अलग विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों से उनके काम की ताजा जानकारी ली गई। जनहित से जुड़े कामों में तेजी लाने और कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए जरूरी निर्देश दिए गए। अधिकारियों को अपराधों पर ठीक से नियंत्रण करने, रुके हुए मामलों को जल्दी निपटाने और विकास कार्यों को तय समय में अच्छी क्वालिटी के साथ पूरा करने पर खास ध्यान देने को कहा गया।
Home उत्तर प्रदेश महराजगंज में मंडलायुक्त ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा:विकास कार्यों में तेजी लाने...





























