Home उत्तर प्रदेश नहर में गिरी 17 साल की किशोरी की मौत:बलरामपुर में छोटी बहन...

नहर में गिरी 17 साल की किशोरी की मौत:बलरामपुर में छोटी बहन के सामने हादसा, एसडीआरएफ टीम तलाश में जुटी

0
0


बलरामपुर में गोंडा रोड स्थित पुलिस लाइन के पीछे ग्राम सिरसिया में गुरुवार सुबह एक घटना सामने आई। यहां 17 साल की एक किशोरी नहर में गिर गई। उसकी तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम अभियान चला रही है। ग्राम सिरसिया निवासी बल्लू यादव की 17 वर्षीय बेटी आंचल अपनी छोटी बहन अंशु यादव के साथ स्कूल पढ़ने गई थी। दोनों बहनें भगवतीगंज स्थित भगवती आदर्श विद्यालय में पढ़ती हैं। गुरुवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद दोनों बहनें साइकिल से अपने घर लौट रही थीं। वे पुलिस अधीक्षक आवास के पहले नहर के पास पहुंचीं। ग्राम प्रधान अमरेश पासवान के अनुसार, नहर के पास पहुंचने के बाद दोनों बहनें साइकिल से उतर गईं। इसी दौरान अचानक आंचल का पैर फिसल गया और वह नहर में जा गिरी। बहन को नहर में गिरता देख छोटी बहन अंशु घबरा गई। अंशु ने तुरंत शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और किशोरी की तलाश शुरू कराई। बाद में एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर नहर में तलाश अभियान शुरू किया है। नहर में पानी का बहाव तेज और गहराई ज्यादा होने के कारण तलाश अभियान में दिक्कत आ रही है। टीम अपने उपकरणों की मदद से किशोरी को ढूंढ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here