
तुलसीपुर नगर और ग्रामीण इलाकों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर काफी उत्साह है। पुरानी बाजार, शीतलापुर समेत कई गांवों में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमाएं स्थापित करने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। श्रद्धालु अपने घरों और पूजा स्थलों को आकर्षक ढंग से सजाने में लगे हैं। कहीं रंग-बिरंगी झालरों से सजावट हो रही है, तो कहीं टेंट लगाकर जन्मोत्सव की तैयारियां की जा रही हैं। बाजारों में भी भगवान श्रीकृष्ण की मूर्तियों, पोशाक, मुकुट, बांसुरी और पूजन सामग्री की खरीदारी को लेकर चहल-पहल बढ़ गई है। कल श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। नगर से लेकर गांवों तक भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
Home उत्तर प्रदेश तुलसीपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर:पुरानी बाजार, शीतलापुर समेत कई...































