निखिल पटवा | रमवापुर(तुलसीपुर), बलरामपुर3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

तुलसीपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर उत्साह का माहौल है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव से पहले नगर में रौनक बढ़ गई है।
आज नगर में भगवान श्रीकृष्ण के वस्त्र, श्रृंगार सामग्री और आकर्षक मूर्तियों की दुकानें सजी हैं। बाजारों में श्रद्धालुओं की भीड़ दिख रही है और चारों तरफ उत्सव की रौनक है।
लोग भगवान श्रीकृष्ण की सुंदर पोशाक, मुकुट, बांसुरी और अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं। नगरवासी भी जन्माष्टमी की तैयारियों में लगे हैं।
भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव कल श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा।
































