BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश बहराइच में दो सड़क हादसों में 2 की मौत:तेज रफ्तार किया ने...

बहराइच में दो सड़क हादसों में 2 की मौत:तेज रफ्तार किया ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, बुजुर्ग साइकिल सवार की भी गई जान

0
2


बहराइच के जरवल रोड थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम सड़क हादसों ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। अलग-अलग स्थानों पर हुए दो हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पहली दुर्घटना में तेज रफ्तार किया गाड़ी ने बाइक सवार दंपति को पीछे से टक्कर मारी, जबकि दूसरी घटना में अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचल दिया। लखनऊ जाते समय दंपति की बाइक को पीछे से मारी टक्कर पहला हादसा लखनऊ-गोंडा मार्ग पर अलीनगर गांव के पास शनिवार रात करीब 8 बजे हुआ। गोंडा जिले के कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के सकरौरा गांव निवासी 26 वर्षीय मुईद अपने पिता शान मोहम्मद और 25 वर्षीय पत्नी रुकैय्या के साथ बाइक से लखनऊ जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार किया गाड़ी ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मुईद और रुकैय्या गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने रुकैय्या को मृत घोषित किया हादसे की सूचना मिलते ही जरवल रोड पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दंपति को मुस्तफाबाद के नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने रुकैय्या को मृत घोषित कर दिया। मुईद की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। दूसरी तरफ अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दूसरा हादसा लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरवालिया गांव के पास हुआ। यहां साइकिल से जा रहे 65 वर्षीय रामनरेश को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। रामनरेश जरवल रोड थाना क्षेत्र के रेतीहाता नासिरगंज गांव के रहने वाले थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल रामनरेश को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। दो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा लगातार हुए दो हादसों की सूचना के बाद पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसों की जानकारी मिलने के बाद दोनों मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। पहली दुर्घटना की गाड़ी पकड़ी, दूसरी में तलाश जारी जरवल रोड के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को हुई पहली दुर्घटना में शामिल किया गाड़ी को पकड़ लिया गया है। वहीं, दूसरी दुर्घटना में टक्कर मारने वाला वाहन अज्ञात है। पुलिस उसकी पहचान और तलाश में जुटी है तथा मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here