BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश सिसवा पीएचसी में जन आरोग्य मेले में 30 मरीजों का:मौसमी बीमारियों के...

सिसवा पीएचसी में जन आरोग्य मेले में 30 मरीजों का:मौसमी बीमारियों के सबसे ज्यादा मरीज मिले, डॉक्टरों ने जांच कर दवाएं दीं

0
3

सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इस मेले में आसपास के इलाकों से आए मरीजों की जांच कर उनका इलाज किया गया। केंद्र के अधीक्षक डॉ. ईश्वर चंद्र विद्यासागर ने कुल 30 मरीजों का उपचार किया। मेले में मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा रही। बदलते मौसम के कारण सर्दी, बुखार और अन्य मौसमी समस्याओं से परेशान कई मरीज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। डॉक्टरों ने इन मरीजों की जांच की, जरूरी सलाह दी और दवाएं भी दीं। डॉ. विद्यासागर ने बताया कि अभी बरसात का मौसम होने के कारण सर्दी, बुखार, टाइफाइड और त्वचा से जुड़ी बीमारियों के मरीज सबसे ज्यादा आ रहे हैं। मेले में आए मरीजों को स्वास्थ्य से जुड़ी सावधानियों और बचाव के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी गई। फार्मासिस्ट बैजनाथ गुप्ता और नित्यानंद पांडेय ने स्वास्थ्य सेवाओं में मदद की। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम में बदलाव के दौरान अपने खान-पान और साफ-सफाई का खास ध्यान रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here