BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश बकुलडीहा-अरदौना में जहरीले सांप ने महिला को काटा:हालत गंभीर होने पर महराजगंज...

बकुलडीहा-अरदौना में जहरीले सांप ने महिला को काटा:हालत गंभीर होने पर महराजगंज जिला अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर कर रहे निगरानी

0
1

महराजगंज के बकुलडीहा-अरदौना गांव में एक महिला को जहरीले सांप ने काट लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई है। यह घटना रविवार शाम करीब 7:40 बजे हुई। पीड़िता की पहचान बकुलडीहा-अरदौना निवासी मिनत्रा देवी पत्नी हरिकेश के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, सांप ने उनके पैर में काटा था। सांप के काटने के बाद मिनत्रा देवी की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजन तुरंत उन्हें इलाज के लिए महराजगंज जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर पवन कुमार ने बताया कि सांप के काटने से महिला की हालत गंभीर है। उन्हें जरूरी इलाज दिया जा रहा है और मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। इस घटना के बाद मिनत्रा देवी के परिवार में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के मौसम में आसपास के इलाकों में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। डॉक्टरों ने लोगों से सावधानी बरतने और सांप काटने पर झाड़-फूंक के बजाय तुरंत अस्पताल जाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here