BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश शिकार के लालच में पिंजरे में फंसा तेंदुआ:बहराइच में कई मवेशियों का...

शिकार के लालच में पिंजरे में फंसा तेंदुआ:बहराइच में कई मवेशियों का शिकार कर रहा था; ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

0
0


बहराइच के नानपारा रेंज के जुगराजपुर गांव में कई दिनों से आबादी के आसपास घूम रहे तेंदुए को वन विभाग ने पिंजरे में कैद कर लिया है। तेंदुआ पकड़े जाने की खबर मिलते ही कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने इस घटना से राहत की सांस ली है। जानकारी के अनुसार, तेंदुआ पिछले कई दिनों से गांव और आसपास के आबादी वाले इलाकों में लगातार दिख रहा था। इस दौरान उसने कई मवेशियों को अपना शिकार बनाया था। तेंदुए की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में डर का माहौल था। ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग की टीम ने गांव में पिंजरा लगाया और उसकी निगरानी शुरू की। साथ ही इलाके में लगातार गश्त कर ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह भी दी गई थी। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजरे में एक बकरी को बांधा था। शनिवार को शिकार के लालच में तेंदुआ पिंजरे के अंदर चला गया और उसमें फंस गया। यह खबर मिलते ही कई ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। वन विभाग की टीम ने सावधानी से तेंदुए को पिंजरे समेत नानपारा रेंज कार्यालय पहुंचाया। डीएफओ सुन्दरेसा ने बताया कि तेंदुए की लगातार आवाजाही की जानकारी मिल रही थी। इसके बाद टीम को अलर्ट कर पिंजरा लगाया गया था। उन्होंने बताया कि तेंदुआ पकड़ा गया है। तेंदुए का मेडिकल जांच कराया जाएगा और बड़े अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई होगी। डीएफओ ने ग्रामीणों से अपील की है कि जंगल या आबादी के आसपास वन्यजीव दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें और सतर्क रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here