श्रावस्ती/सिरसिया। विकासखंड सिरसिया के लक्ष्मनपुर बाजार में वीरेंद्र तिवारी के घर से राहुल जायसवाल के घर तक सड़क के दोनों तरफ की नालियां लंबे समय से बंद हैं। नियमित सफाई नहीं होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है।
लक्ष्मनपुर बाजार में नालियां जाम, गंदगी और जलभराव से परेशान ग्रामीण
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नालियों की सफाई के लिए जिम्मेदार सफाईकर्मी मौके पर नहीं पहुंचता। इससे गंदगी और गंदा पानी जमा रहता है।
बाजार निवासी प्रमोद पांडेय, वंदना मिश्रा, बाबादीन गुप्ता और राहुल तिवारी सहित अन्य लोगों ने बताया कि वे इस समस्या की कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
और पढ़ें
›
जमुनहा में दो दिन से सुबह घना कोहरा छाया:सड़कों पर 10 से 15 मीटर तक दिखना मुश्किल, लोगों को आने-जाने में परेशानी; गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद
›
पकड़ी नौनिया में छठी मैया की पूजा हुई:व्रती महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की लंबी आयु की कामना की
›
गैस रेगुलेटर से आग लगने पर घर का सामान जला:बस्ती के कुआं गांव में नकदी, अनाज, मोबाइल और कपड़े राख; आग बुझाने पहुंचे ग्रामीण झुलसे


























