Sunday, November 15, 2026
Home Uncategorized ऑस्ट्रेलिया में हिमाचल के लाल ने रचा इतिहास, मंडी के अभिषेक अवस्थी...

ऑस्ट्रेलिया में हिमाचल के लाल ने रचा इतिहास, मंडी के अभिषेक अवस्थी बने ग्रेटर बेंडिगो के पहले भारतवंशी मेयर

0
3

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के अभिषेक अवस्थी ने इतिहास रच दिया है। वह विक्टोरिया प्रांत के ग्रेटर बेंडिगो शहर के मेयर चुने गए हैं। वह इस पद पर पहुंचने वाले पहले भारतवंशी बन गए हैं। मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के मंडी के रहने वाले अवस्थी को 2026-27 कार्यकाल के लिए मेयर चुना गया है।

भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने इस उपलब्धि पर रविवार को अवस्थी को बधाई दी और इसे भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों की प्रेरक कहानी का एक अध्याय बताया।

ऑस्ट्रेलिया टूडे की खबर के अनुसार, नौ नवंबर को बेंडिगो के कैपिटल थिएटर में हुए मेयर चुनाव को देखने के लिए करीब 250 लोग जुटे थे। अवस्थी को उनके साथी काउंसलरों ने 2026-27 मेयर कार्यकाल के लिए ग्रेटर बेंडिगो का नेतृत्व करने के लिए चुना।

अवस्थी ने कहा, ‘ग्रेटर बेंडिगो शहर का मेयर चुने जाने पर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मैं अपने साथी काउंसलरों को उनके भरोसे और हमारे समुदाय की सेवा करने का अवसर देने के लिए आभार जताता हूं।’ अभिषेक अवस्थी 2008 में एक अंतरराष्ट्रीय छात्र के रूप में ऑस्ट्रेलिया चले गए थे।

उन्होंने ट्रोब यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया, जहां बायोटेक्नोलाजी और बायोइन्फार्मेटिक्स में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की। 2010 में बेंडिगो जाने के बाद उन्होंने सामुदायिक संगठनों के साथ काम किया। 2021 में अवस्थी ने सेंट्रल विक्टोरिया में भारतीय मूल को जोड़ने के लिए इंडियन एसोसिएशन ऑफ बेंडिगो की स्थापना की।

अवस्थी ने 2024 में केनिंगटन वार्ड से काउंसलर पद के चुनाव में जीतने के बाद स्थानीय राजनीति में प्रवेश किया। इसके बाद वह 2024-2025 कार्यकाल के लिए ग्रेटर बेंडिगो के पहले भारतीय मूल के उप मेयर बने। अब वह इस शहर के मेयर चुने गए हैं।

(न्यूज एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here