Sunday, November 15, 2026
Home उत्तर प्रदेश व्रतियों ने सीता द्वार झील पर डूबते-सूर्य को अर्घ्य दिया:श्रावस्ती के इकौना...

व्रतियों ने सीता द्वार झील पर डूबते-सूर्य को अर्घ्य दिया:श्रावस्ती के इकौना में छठ पूजा हुई; सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय पर्व का समापन होगा

0
3

श्रावस्ती के इकौना स्थित सीता द्वार झील पर छठ पूजा के दौरान व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु झील के तट पर पहुंचे। व्रती महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की लंबी उम्र की कामना की। श्रद्धालुओं ने छठी मैया से परिवार के कल्याण की प्रार्थना की। छठ पूजा के अगले दिन सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके साथ ही चार दिवसीय छठ पर्व का समापन होगा।

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here