Monday, November 16, 2026
Home Uncategorized रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, खेलो इंडिया यूथ गेम्स...

रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, खेलो इंडिया यूथ गेम्स का न्योता दिया

0
0

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और लंबित सिंचाई परियोजनाओं के लिए मंजूरी और धनराशि दिलाने तथा अंतरराज्यीय जल विवादों को सुलझाने में मदद मांगी।

मुख्यमंत्री रेड्डी ने प्रधानमंत्री मोदी को 11 से 22 दिसंबर तक हैदराबाद में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 के उद्घाटन और समापन समारोहों में शामिल होने का न्योता भी दिया।

रेड्डी ने तेलंगाना के लिए विशेष पूंजी निवेश सहायता योजना के तहत अतिरिक्त 5,000 करोड़ रुपये मांगे हैं। यह राशि उन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए मांगी गई है, जिनका 70 से 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। प्रधानमंत्री आवास पर हुई इस मुलाकात में राज्य के सिंचाई मंत्री एन. उत्तम कुमार रेड्डी, खेल मंत्री वाकिटि श्रीहरि और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया मौजूद थे।

‘सुप्रीम कोर्ट की रोक की वजह काम रहा धीमा’

उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा कि राज्य की पिछली और मौजूदा सरकारें पालमुरु-रंगारेड्डी, सीतम्मा सागर और डिंडी परियोजनाओं पर करीब 50 हजार करोड़ रुपये खर्च कर चुकी हैं, लेकिन कई वर्षों से काम धीमा है। इसकी एक वजह सुप्रीम कोर्ट की रोक भी रही है।

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here