BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश जंगल गुलरिहा में सैकड़ों घरों में घुसा बाढ़ का पानी:घाघरा बैराज से...

जंगल गुलरिहा में सैकड़ों घरों में घुसा बाढ़ का पानी:घाघरा बैराज से 1.80 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा; निचले इलाकों में दहशत

0
4


बहराइच के मिहीपुरवा ब्लॉक की जंगल गुलरिहा ग्राम पंचायत में एक बार फिर बाढ़ का संकट गहरा गया है। शनिवार देर रात से गांवों में बाढ़ का पानी तेजी से भरने लगा। रविवार सुबह घाघरा बैराज से करीब 1 लाख 80 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिसके बाद नदी के निचले इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन ने निचले इलाकों के लोगों को नदी से दूर रहने की चेतावनी दी है। बाढ़ का सबसे ज्यादा असर जंगल गुलरिहा ग्राम पंचायत के धर्मपुर रेतिया, रामपुर रेतिया, संपतपुरवा, भैंसा और बुढ़ना समेत आसपास के गांवों में दिख रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, सैकड़ों घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। कई जगहों पर सड़कें और संपर्क मार्ग पहले से ही पानी में डूबे हैं, जिससे आना-जाना पूरी तरह बंद हो गया है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिव कुमार निषाद ने बताया कि बाढ़ का पानी गांव के सैकड़ों घरों में घुस चुका है। इसकी जानकारी शासन और प्रशासन की टीम को दे दी गई है। ग्रामीणों को तुरंत राहत और जरूरी मदद की जरूरत है। वहीं, क्षेत्रीय ग्रामीण परशुराम निषाद, रंजीत निषाद, वकील, राजेंद्र, राहुल निषाद और सत्या निषाद ने बताया कि पिछले कई दिनों से सड़कों पर बाढ़ का पानी भरा था। अब स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। पानी घरों के अंदर पहुंचने से लोगों के सामने आने-जाने के साथ-साथ खाने-पीने और जरूरी सामान की समस्या भी खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू करने, बाढ़ से प्रभावित परिवारों तक भोजन-पानी पहुंचाने और उन्हें सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने की व्यवस्था करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here