श्रावस्ती में पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने जमुनहा चौकी प्रभारी विनायक सिंह का तबादला कर दिया है। उन्हें सिरसिया थाना क्षेत्र में भेजा गया है। जिले में कुल 23 पुलिसकर्मियों के तबादले हुए हैं। बताया गया है कि चुनाव को देखते हुए विनायक सिंह का तबादला किया गया। जमुनहा चौकी पर अब तक नए प्रभारी की तैनाती नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने बाजार और आसपास के गांवों की सुरक्षा के लिए जल्द नया प्रभारी नियुक्त करने की मांग की है। मल्हीपुर थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जमुनहा चौकी प्रभारी की रवानगी अभी नहीं हुई है। दो दिन पहले थाने से जमुनहा चौकी जाते समय रास्ते में दुर्घटना होने के कारण उनकी रवानगी नहीं की गई। कहा कि एक-दो दिन में चौकी पर नई तैनाती हो जाएगी।
BREAKING
NEWS

















