श्रावस्ती के भंगहा बाजार में घर में घुसकर एक परिवार पर हमला करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें संतोष कुमार पटवा पुत्र केवलराम, निवासी भंगहा बाजार शामिल है। पुलिस ने उसे मंगलवार को खैरी मोड़ के पास से पकड़ा। अन्य तीन गिरफ्तार आरोपियों के नाम पुलिस की ओर से उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। 6 नवंबर को दर्ज हुआ था मुकदमा पुलिस के मुताबिक, 6 नवंबर 2026 को संजय पाण्डेय पुत्र गिरधारी लाल पाण्डेय ने कोतवाली भिनगा में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि कुछ लोग लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और बेसबॉल स्टिक से लैस होकर उनके घर में घुसे और परिवार के सदस्यों पर हमला किया। बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसी के साथ भी मारपीट की गई। आरोपियों ने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी थी। बीएनएस और सीएलए एक्ट में दर्ज हुआ केस पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया था। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें पुलिस पीड़ित पक्ष के साथ मौके पर जांच करती दिखाई दे रही थी। पुलिस टीम ने दबिश देकर पकड़ा पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रेमानन्द की टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद सभी को न्यायालय भेज दिया।

































