महराजगंज में मंगलवार को बस स्टैंड से मऊपाकड़ तक सड़क पर जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ बसें और अन्य बड़े वाहन भी जाम में फंसे रहे। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए देर तक इंतजार करना पड़ा। बाजार में आने-जाने पर भी असर पड़ा। स्कूली बच्चों, मरीजों और जरूरी काम से निकले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर में आए दिन जाम लगता है। लोगों ने यातायात पुलिस और प्रशासन से बस स्टैंड से मऊपाकड़ तक नियमित पुलिस तैनाती, अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था ठीक करने की मांग की है।

































