श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन एवं सशक्तीकरण हेतु निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम मेंथाना भिनगा क्षेत्र में संचालित शक्ति मोबाइल टीम में नियुक्त म०आ० प्रिया मिश्रा म०आ० शांति शुक्ला एवं म०आ० सरिता जायसवाल द्वारा ग्राम पुजारिपुरवा, ग्राम चकवा एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बैरागीजोत में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन, महिला संबंधी अपराधों, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या अथवा आपात स्थिति में पुलिस एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।
इसके अतिरिक्त बालिकाओं एवं छात्राओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा एवं सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करते हुए किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।
श्रावस्ती पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।
मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत श्रावस्ती पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के प्रति किया जा रहा जागरूक।
और पढ़ें
BREAKING
NEWS

















