महराजगंज में सक्सेना चौराहे से उप निबंधक कार्यालय के गेट तक आए दिन जाम लगता है। इससे राहगीरों और दोपहिया-चारपहिया वाहन चालकों को परेशानी होती है। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगने से आवाजाही धीमी पड़ जाती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस रास्ते पर जाम के कारण कई बार थोड़ी दूरी तय करने में भी काफी समय लगता है। उनका कहना है कि वहां होमगार्ड का एक जवान तैनात है, लेकिन वह यातायात ठीक से नहीं संभाल पा रहा है। सलीम, शिबू, कमल, अरमान और कन्हैया लाल सहित अन्य लोगों ने समस्या पर नाराजगी जताई और प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की। यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जल्द ही वहां यातायात पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा, ताकि जाम की समस्या कम हो सके।
BREAKING
NEWS

















