बस्ती जिले में संसारीपुर से केशवपुर और त्रिलोकपुर बाजार होते हुए पैकोलिया जाने वाली सड़क जगह-जगह टूट गई है। ग्रामीणों ने इसकी जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। यह मार्ग कप्तानगंज और हर्रैया विधानसभा क्षेत्र को जोड़ता है। आसपास के कई गांवों के लोग बाजार, स्कूल, अस्पताल और दूसरे जरूरी कामों के लिए इसी रास्ते से आते-जाते हैं। सड़क पर बने गड्ढों से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, सड़क की खराब हालत से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। दोपहिया वाहन चालकों को ज्यादा दिक्कत होती है। दिलीप पांडेय, सौरभ पांडेय, अंशुल पांडेय और अन्य स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क लंबे समय से खराब है। ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों से मौके पर जाकर सड़क की स्थिति देखने और मरम्मत का काम जल्द शुरू कराने को कहा है।
संसारीपुर-पैकोलिया मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे:कप्तानगंज और हर्रैया विधानसभा क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़क की मरम्मत की ग्रामीणों ने मांग की
BREAKING
NEWS

















