BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लेटेस्ट न्यूज़ माटीकला पुरस्कार के लिए 10 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

माटीकला पुरस्कार के लिए 10 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

0
1

 

 

 

श्रावस्ती।। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी रोशनलाल पुष्कर ने बताया है कि उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा माटीकला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पारंपरिक माटीकला शिल्पियों, कारीगरों एवं उद्यमियों को प्रोत्साहित और सम्मानित करने के उद्देश्य से मंडल स्तरीय माटीकला पुरस्कार प्रदान किया जाना है। इसके लिए जनपद श्रावस्ती के इच्छुक एवं पात्र माटीकला शिल्पियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

इस प्रतियोगिता में मिट्टी के बर्तन, पात्र, मूर्तियां, खिलौने, सजावटी वस्तुएं अथवा माटीकला से जुड़ी अन्य कलात्मक वस्तुओं का निर्माण करने वाले शिल्पी एवं कारीगर प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक आवेदक उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड की वेबसाइट upmatikalaboard.in ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद आवश्यक समस्त प्रपत्र जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, विकास भवन, कमरा नंबर-28, भिनगा, श्रावस्ती में जमा करना होगा।

उक्त योजना के तहत आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष पूर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही आवेदक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी तथा जनपद श्रावस्ती में निवासरत या कार्यरत होना चाहिए। मंडल स्तरीय पुरस्कार के लिए आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागियों को अपने द्वारा निर्मित माटीकला उत्पाद एवं कलाकृतियों का भौतिक प्रदर्शन करना होगा। इनका मूल्यांकन विशेषज्ञ समिति द्वारा किया जाएगा और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के लिए चयन किया जाएगा। वहीं, ऐसे माटीकला शिल्पी अथवा कारीगर, जिन्हें पूर्व में मंडल स्तरीय या राज्य स्तरीय माटीकला पुरस्कार प्राप्त हो चुका है, उनके आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने माटीकला के क्षेत्र से जुड़े सभी इच्छुक एवं पात्र शिल्पियों और कारीगरों से अपील किया है कि वे 10 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here