Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश खेतों में पानी भरने से धान की कटाई रुकी:किसान पंपिंग सेट से...

खेतों में पानी भरने से धान की कटाई रुकी:किसान पंपिंग सेट से निकाल रहे पानी, कंबाइन मशीन खेतों तक नहीं पहुंच पा रही

0
13

लगातार बारिश से खेतों में पानी भर गया है। धान की फसल पककर तैयार है, लेकिन जलभराव के कारण कटाई नहीं हो पा रही। कई किसान पंपिंग सेट लगाकर खेतों से पानी निकाल रहे हैं।
मजदूरों से धान कटवाने पर कटी फसल रखने और सुखाने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल रही। खेतों में पानी होने से कंबाइन मशीन भी नहीं पहुंच पा रही है। इससे फसल की कटाई में देरी हो रही है।
किसान बृजेश, वसीम, अमरनाथ, अमजद और राजू ने बताया कि बारिश के कारण धान की कटाई नहीं हो पा रही। खेतों में पानी भरा होने से मजदूरों के लिए कटाई करना मुश्किल है और मशीन से भी फसल नहीं काटी जा सकती। किसानों को पानी निकालने के लिए पंपिंग सेट का सहारा लेना पड़ रहा है।