महराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर देउरवा गांव में मंगलवार रात सड़क हादसे में श्री जोखन मणि त्रिपाठी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नित्यानंद मणि त्रिपाठी (42) और चालक उद्धव पांडेय (36) की मौत हो गई। दोनों देवरिया में ब्रह्मभोज कार्यक्रम से लौट रहे थे। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव गांव पहुंचे। शाम को दोनों की अर्थियां एक साथ निकलीं और लक्ष्मीपुर देउरवा के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। नित्यानंद मणि त्रिपाठी के बड़े पिता प्रेम नारायण त्रिपाठी ने 1985 में लक्ष्मीपुर देउरवा में श्री जोखन मणि त्रिपाठी इंटर कॉलेज की स्थापना की थी। नित्यानंद 2007 से कॉलेज के प्रधानाचार्य थे। उनके पिता का नाम श्याम नारायण त्रिपाठी है। नित्यानंद की पत्नी अरुणिमा और उनके 15 वर्षीय बेटे कुणाल मणि व 10 वर्षीय बेटी साक्षी हैं। उनके छोटे भाई सच्चिदानंद मणि त्रिपाठी भी परिवार में हैं। उद्धव पांडेय तीन भाइयों में सबसे छोटे थे और स्कूल बस चलाकर परिवार का खर्च चलाते थे। उनके परिवार में पत्नी पार्वती, बड़े भाई दरोगा पांडेय और कृष्ण मुरारी पांडेय हैं। उनकी 16 वर्षीय बेटी रागिनी और 14 वर्षीय बेटा दिव्यांश हैं। सूचना मिलने पर पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह सहित अलग-अलग स्कूलों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य और शिक्षक दोनों परिवारों के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया। विधायक और शिक्षाविदों ने नित्यानंद मणि त्रिपाठी के निधन को शिक्षा जगत की अपूरणीय क्षति बताया।
एक साथ उठीं दो अर्थियां तो रो पड़ा गांव:प्रधानाचार्य और चालक की मौत से दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़,
BREAKING
NEWS
















