Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश बस्ती के तपहा नदी में मिली कार:चालक समेत सवार लोगों की संख्या...

बस्ती के तपहा नदी में मिली कार:चालक समेत सवार लोगों की संख्या का पता नहीं

0
3

बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह तपहा नदी में एक कार मिली। कार में चालक समेत कितने लोग सवार थे, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। कार गोकुलपुर से संसारीपुर मार्ग पर मिली। यह जगह दुबौलिया थाने से करीब एक किलोमीटर दूर है। सुबह रास्ते से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने नदी में कार देखी, जिसके बाद वहां भीड़ जुट गई। शुरुआती आशंका है कि चालक गलती से कार लेकर नदी में उतर गया होगा। हालांकि, कार नदी में किन हालात में पहुंची, यह साफ नहीं है। कार में सवार लोगों की संख्या और उनके सुरक्षित होने या किसी के लापता होने की भी पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी थाने को दी। पुलिस जांच कर रही है। कार को नदी से बाहर निकालने के बाद ही मामले की स्थिति साफ हो सकेगी।