Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार 2युवक घायल:श्रावस्ती में शादी...

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार 2युवक घायल:श्रावस्ती में शादी समारोह से वीडियो रिकॉर्डिंग कर लौट रहे थे, जिला अस्पताल से बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर

0
3

श्रावस्ती के भिनगा कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे में पुरैनिया गांव निवासी दिलीप कुमार सिंह (26) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें संयुक्त जिला अस्पताल भिनगा में प्राथमिक उपचार के बाद बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहीं, दूसरे घायल नीरज का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। काम से घर लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, दिलीप कुमार सिंह शादी-विवाह समारोहों में वीडियो रिकॉर्डिंग का काम करते हैं। बुधवार रात काम खत्म करने के बाद वह नीरज के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। खरगौरा-सेमरी मार्ग पर मुजेहना मोड़ के पास भारत पेट्रोल पंप और बरम बाबा पंप के नजदीक उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। हादसे में दिलीप के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। नीरज भी घायल हो गए। एंबुलेंस में ईएमटी ने दिया उपचार हादसे के बाद परिजन दिलीप को अपने साधन से संयुक्त जिला अस्पताल भिनगा लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बहराइच रेफर कर दिया। इसके बाद एएलएस एंबुलेंस से उन्हें बहराइच भेजा गया। रास्ते में एंबुलेंस में तैनात ईएमटी मोहम्मद आरिफ खान ने दिलीप की निगरानी की। उन्होंने कंट्रोल रूम के डॉक्टर से सलाह लेकर जरूरी उपचार भी दिया। एंबुलेंस चालक मनोज की मदद से उन्हें सुरक्षित बहराइच मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। परिजनों ने एंबुलेंस कर्मियों का जताया आभार दूसरे घायल नीरज का जिला अस्पताल भिनगा में उपचार चल रहा है। उसकी हालत ठीक बताई गई है। वहीं, दिलीप के परिजनों ने आपात स्थिति में समय पर देखभाल और उपचार उपलब्ध कराने के लिए ईएमटी मोहम्मद आरिफ खान और एंबुलेंस चालक मनोज का आभार जताया। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस सेवा की सराहना की।