श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल-पिपराइच मार्ग पर बाइक से जा रही महिला का पर्स और मोबाइल चोरी हो गया। पर्स में 50 हजार रुपए भी थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
.
धरमौली गांव के अनिल कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी प्रेमशीला के साथ भांजी के विदाई समारोह में जा रहे थे। लखिमा गांव के पास वे बाथरूम जाने के लिए सड़क किनारे बाइक खड़ी कर खेत की ओर गए।
अनिल कुमार के मुताबिक, लौटने पर पर्स गायब था। उसमें 50 हजार रुपए और मोबाइल था। उन्होंने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने पर्स चोरी किया।
एसओ महेंद्र मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
BREAKING
NEWS

















