विशेषरगंज के ग्लोबल स्कूल ऑफ न्यू एरा में विज्ञान प्रदर्शनी और मेला लगाया गया। विद्यार्थियों ने इसमें कई मॉडल पेश किए।
.
बच्चों ने वॉटर प्यूरीफायर, रोबोट, हाइड्रोलिक लिफ्ट, डीएनए मॉडल और भूकंप अलार्म के मॉडल दिखाए। अभिभावक और इलाके के लोग प्रदर्शनी देखने पहुंचे।
अतिथियों ने मॉडल देखकर विद्यार्थियों की मेहनत और वैज्ञानिक सोच की सराहना की। शिक्षकों की मदद से विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ अपने मॉडल के बारे में बताया।
विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों और पोस्टरों से सजाया गया था। मेले में खान-पान और खेलों के स्टॉल भी लगाए गए।
प्रधानाचार्या सुनीता ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधक धरम पाल यादव के साथ अध्यापक विजय, प्रदीप, राघवेंद्र श्रीवास्तव, राम धीरज, सूर्य प्रकाश मौर्य, उर्मिला, रिंकू, नेहा, चांदनी और सुधा समेत अन्य लोग मौजूद थे।

















