लखनऊ/बस्ती। रुधौली विधानसभा क्षेत्र संख्या 309 की समाजसेविका चांदनी चौधरी पत्नी मनोज चौधरी ने आज लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके समाजवादी पार्टी में शामिल होने से रुधौली क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों में नई चर्चा शुरू हो गई है।

चांदनी चौधरी लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। समाजसेवा के माध्यम से उन्होंने क्षेत्र के लोगों के बीच अपनी पहचान बनाई है। गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता, महिलाओं की समस्याओं को उठाने, जनसंपर्क के माध्यम से लोगों की परेशानियों को समझने तथा उनके समाधान के लिए आवाज उठाने जैसे कार्यों में उनकी सहभागिता रही है।

क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं को लेकर भी वह लोगों के बीच सक्रिय रही हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता और जरूरतमंद लोगों के सुख-दुख में शामिल होना उनकी सामाजिक गतिविधियों का हिस्सा रहा है।
समाजसेविका चांदनी चौधरी का समाजवादी पार्टी में शामिल होना रुधौली विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में एक नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। अब राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में उनकी आगामी भूमिका को लेकर लोगों की नजरें रहेंगी।
एमएनटी न्यूज़ भारत | बस्ती
















