महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ बस्ती में खड़ी ई-रिक्शा को ट्रक ने मारी टक्कर:कई लोग घायल, राम...

बस्ती में खड़ी ई-रिक्शा को ट्रक ने मारी टक्कर:कई लोग घायल, राम जानकी मार्ग पर हादसा

बस्ती जिले में सोमवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। राम जानकी मार्ग पर विशेषरगंज कस्बे में सूदीपुर जाने वाले तिराहे के पास खड़ी ई-रिक्शा को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के समय ई-रिक्शा में कुछ लोग बैठे थे, जिन्हें चोटें आईं। टक्कर के बाद वहां मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। हादसे के बाद कुछ देर तक इलाके में आवागमन पर असर पड़ा। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here