महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ गुरुपर्व पर गुरुद्वारे में सजा दीवान:भजन कीर्तन के साथ चला लंगर,...

गुरुपर्व पर गुरुद्वारे में सजा दीवान:भजन कीर्तन के साथ चला लंगर, सैकड़ों लोग हुए शामिल

क्षेत्र के ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर कॉलोनी रेड़वल में पहला प्रकाश गुरुपर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर चार सहज पाठ की समाप्ति के बाद गुरुद्वारे में दीवान सजाया गया। भजन मंडली ने शब्द गायन किया। सिख संगत और आम लोग गुरु के चरणों में माथा टेकने पहुंचे। सभी ने भजन कीर्तन में हिस्सा लिया और इसका आनंद लिया। लंगर का आयोजन किया गया। कीर्तन दरबार में कीर्तनी जत्थों ने भजन कीर्तन कर संगत का मन मोह लिया। पूरा वातावरण ‘बोले सो निहाल सत श्री अकाल’ के जयघोष से गूंज उठा। इस मौके पर वीरपुर, संग्रामपुर, जगदीशपुर, गोभिया, बर्दिया कुंवर, सेमरा और गोकुलपुर सहित कई गांवों के लोग इकट्ठा हुए। गुरुद्वारे के संचालक जत्थेदार बाबा मोहन सिंह, राम निहोर, रामबहोर, रामशरण, घनश्याम, गोविंद, गणेश और ओमप्रकाश समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here