महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ बरामदे में सो रही छात्रा को सांप ने डसा, मौत:बस्ती में इलाज...

बरामदे में सो रही छात्रा को सांप ने डसा, मौत:बस्ती में इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र में सांप के डसने से एक छात्रा की मौत हो गई। यह घटना नगर पंचायत गायघाट के अब्दुल कलाम नगर में हुई। छात्रा अपने घर के बरामदे में सो रही थी, तभी सांप ने उसे काट लिया। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया।

अब्दुल कलाम नगर के रहने वाले प्रदीप प्रकाश कसौधन की बेटी रूपाली शनिवार रात पढ़ाई करने के बाद बरामदे में तख्त पर सोई थी। रविवार सुबह करीब चार बजे उसकी तबीयत अचानक खराब होने लगी।

परिवार वालों को जब सांप के काटने का पता चला, तो वे तुरंत उसे निजी गाड़ी से बनहरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद रूपाली को मृत घोषित कर दिया।

रूपाली अपने चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। वह गायघाट नगर पंचायत के एक निजी स्कूल में पढ़ती थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here