बस्ती जिले के गौर ब्लॉक के सलादीपुर गांव के पास जल निगम की एक पाइपलाइन खराब हो गई है। इससे बभनान-हरैया मार्ग पर लगातार पानी बह रहा है और बर्बाद हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ जहां लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ जल निगम की लापरवाही के कारण हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। गांववालों ने तुरंत जल निगम के अधिकारियों को फोन कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों से जल्द से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत कराने की मांग की ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके। अधिकारियों ने ग्रामीणों को जल्द मरम्मत का आश्वासन दिया है। सलादीपुर गांव के काली प्रसाद, इरफान अली, सुरेंद्र कुमार, मनोज कुमार और सुधीर कुमार ने इस पर चिंता जताई है। उन्होंने अधिकारियों से जल्द से जल्द समस्या को ठीक करने की अपील की है।
महाराष्ट्र हाउसिंग सोसाइटीज़ के लिए बड़े नियमों में बदलाव की योजना...
महाराष्ट्र में को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी के बदले हुए नियम लागू होने वाले हैं, जिनसे राज्य भर में एक लाख से ज़्यादा हाउसिंग सोसाइटी...






























