सिद्धार्थनगर के बांसी में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने बांसी तहसील क्षेत्र की कई जनसमस्याओं, बिजली कटौती, राशन में कटौती और प्रशासनिक गड़बड़ियों को लेकर उपजिलाधिकारी की जगह नायब तहसीलदार चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव को 14 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। संगठन के तहसील अध्यक्ष देवेंद्र नाथ मिश्र की अगुवाई में यह ज्ञापन दिया गया। इसमें चेतावनी दी गई है कि अगर समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो किसान अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। ज्ञापन में मांग की गई है कि तहसील क्षेत्र में हो रही भारी बिजली कटौती पर तुरंत रोक लगाई जाए। खैरटिया फीडर के अंतर्गत ग्राम सभा कलहिया में ट्रांसफार्मर ज्यादा दूर होने से तार टूटते हैं और चिंगारी निकलती है, इसलिए बीच में एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाया जाए। राशन कोटेदारों द्वारा हर यूनिट पर 1 किलो राशन काटने की जांच कर कार्रवाई हो। इसके साथ ही, तहसील परिसर में बाहरी लोगों द्वारा किसानों से हो रही अवैध वसूली पर रोक लगे। बांसी तहसील के सभी कानूनगो और लेखपालों की कंप्यूटर आईडी, मोबाइल नंबर व हलके की सूची सार्वजनिक की जाए। तहसील परिसर में बिना सुविधाओं के लिए जा रहा पार्किंग शुल्क तुरंत बंद हो। असनार माइनर की सिल्ट साफ कराकर पानी छोड़ा जाए। मिठवल ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नदाव में प्रधानाध्यापक के हफ्ते में सिर्फ एक दिन आने के मामले की जांच हो। अन्य मांगों में खतौनी में गलत दर्ज हिस्सों को सुधारने के लिए गांवों में खास कैंप लगाने और जन्म प्रमाण पत्र बनाने की मुश्किल प्रक्रिया को आसान करने की बात कही गई। प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों द्वारा बाहर की दवाएं लिखने पर रोक लगाने की भी मांग की गई। इसके अलावा, गांवों में सफाई कर्मचारियों की लापरवाही, ग्राम तेजगढ़ में पानी भरने की समस्या का समाधान और बनके गांव में नए सफाई कर्मी की नियुक्ति की मांग भी ज्ञापन में शामिल थी। भाकियू के तहसील अध्यक्ष देवेंद्र नाथ मिश्र और जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार यादव ने मिलकर कहा कि किसान और आम जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप पांडे, प्रदीप किसान, हरीशचंद्र चौधरी, अनिल मौर्या, डॉ. रहमत अली, हाफिज अहमद और अनिकेत कुमार मौर्या सहित कई किसान पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ भाकियू ने बिजली-राशन कटौती समेत 14 सूत्रीय ज्ञापन:बांसी में नायब तहसीलदार को...
महाराष्ट्र की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव के लिए मिशन मोड पर...
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को मुंबई स्थित नंदनवन बंगले पर स्कूली शिक्षा मंत्री दादा भुसे जी तथा शिक्षा विभाग के वरिष्ठ...






























