Home उत्तर प्रदेश बस्ती में बीजेपी का 22 नवंबर से मतदाता जोड़ो अभियान:19 से 21...

बस्ती में बीजेपी का 22 नवंबर से मतदाता जोड़ो अभियान:19 से 21 नवंबर तक विधानसभा स्तर पर कार्यशालाएं होंगी

0
2

बस्ती में भाजपा 22 नवंबर से बूथ स्तर पर मतदाता जोड़ो अभियान चलाएगी। 22 से 24 नवंबर तक विशेष अभियान होगा। महिला मतदाताओं के लिए 28 से 30 नवंबर और युवाओं के लिए 1 से 3 दिसंबर तक अभियान चलेगा। इसमें 18 से 25 साल के युवाओं को मतदाता बनाने पर जोर रहेगा।
सोमवार दोपहर 3 बजे भाजपा के जिला कार्यालय में अभियान की जिला कार्यशाला हुई। जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने इसकी अध्यक्षता की। क्षेत्रीय महामंत्री और जिला प्रभारी डॉ. सत्येंद्र सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विवेकानंद मिश्र ने बताया कि 19, 20 और 21 नवंबर को विधानसभा स्तर पर कार्यशालाएं होंगी। इसके बाद शक्ति केंद्रों के हिसाब से सभी बूथों पर अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी 18 नवंबर को हर्रैया और बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्रों के पूर्व और मौजूदा पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे! भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में 📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें: 👉 https://t.co/g7ivX40QAK “आपकी खबर, आपका MNT” https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td

— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026