Home देश छोटा सा कदम, बड़ा संदेश, NCC कैडेट को सैल्यूट कर सीएम वीडी...

छोटा सा कदम, बड़ा संदेश, NCC कैडेट को सैल्यूट कर सीएम वीडी सतीशन ने जीता दिल

0
6

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। केरलम के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। यह वीडियो किसी राजनीतिक भाषण या किसी बड़े एलान की घोषणा का नहीं है, बल्कि एक ऐसे वाक्या का है, जिसने लोगों को दिल जीत लिया।

दरअसल, मुख्यमंत्री वीडी सतीशन एर्नाकुलम के टाउन हॉल में सड़क सुरक्षा से जुड़े एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसी दौरान एक एनसीसी कैडेट मंच पर पहुंची और सीएम को एक पौधा भेंट किया, जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को सैल्यूट किया। इसी दौरान सतीशन पौधे को मेज पर रखने लगे और उनका ध्यान कैडेट की तरफ नहीं गया।

NCC कैडेट को सैल्यूट कर सीएम वीडी सतीशन ने जीता दिल

एनसीसी कैडेट मुख्यमंत्री के सामने सैल्यूट की मुद्रा में खड़ी रही, और सीएम पौधा मेज पर रखकर अपनी सीट पर बैठने लगे। इसी दौरान उनका ध्यान सैल्यूट करती कैडेट की तरफ गया और उन्होंने अपनी सीट वापस खड़े होकर हुए और महिला कैडेट के सैल्यूट करने लगे। सतीशन का कैडेट को सैल्यूट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सोशल मीडिया पर यूजर्स सीएम वीडी सतीशन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, सम्मान सभी का होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने बहुत अच्छा किया। एक अन्य यूजर ने मुख्यमंत्री के व्यवहार को सहज और सम्मानजनक बताया।

“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे! भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में 📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें: 👉 https://t.co/g7ivX40QAK “आपकी खबर, आपका MNT” https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td

— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026