Home MNT एक्सक्लूसिव महराजगंज: तहसील स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

महराजगंज: तहसील स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

0
275

रिपोर्ट:गजेन्द्र गुप्ता,ब्यूरो महराजगंजMNT न्यूज भारत

महराजगंज: जनपद में प्रशासनिक तबादलों का दौर लगातार जारी है। आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक मशीनरी में बदलाव की बयार बह रही है, जिसके चलते अब तहसीलदार स्तर पर भी एक बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। इस प्रक्रिया के तहत महाराजगंज में तैनात तीन तहसीलदारों का गैर-जनपद स्थानांतरण कर दिया गया है, जबकि उनकी जगह तीन नए तहसीलदारों को जिले में नई तैनाती सौंपी गई है।

इन अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण:

तबादला सूची के अनुसार, सदर तहसीलदार पंकज शाही को महाराजगंज से चंदौली भेजा गया है। वहीं, निचलौल तहसीलदार अमित कुमार सिंह का तबादला अमेठी जनपद के लिए हुआ है, जबकि तहसीलदार कर्ण सिंह को गोंडा जनपद में स्थानांतरित किया गया है।

जिले में नए चेहरों की होगी आमद:

प्रशासनिक व्यवस्था को गति देने के लिए जनपद में तीन नए तहसीलदारों की तैनाती की गई है। इसके तहत जौनपुर से अजीत कुमार, देवरिया से अरुण कुमार और सुल्तानपुर से मयंकर मिश्रा को महराजगंज भेजा गया है।

इस अदलाबदली से जहाँ एक ओर तीन पुराने अधिकारियों की विदाई हुई है, वहीं दूसरी ओर तीन नए अधिकारियों की आमद से प्रशासनिक अमले में नए समीकरण बनते नजर आ रहे हैं। अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि ये नए अधिकारी कब तक कार्यभार ग्रहण करते हैं और जिला प्रशासन द्वारा इन्हें किन तहसीलों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाती है।

“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे! भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में 📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें: 👉 https://t.co/g7ivX40QAK “आपकी खबर, आपका MNT” https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td

— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026