BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home लेटेस्ट न्यूज़ नेपाल की नारायणी नदी उफान पर, महराजगंज में बढ़ा बाढ़:गंडक में हर...

नेपाल की नारायणी नदी उफान पर, महराजगंज में बढ़ा बाढ़:गंडक में हर घंटे बढ़ रहा पानी, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

0
4


महराजगंज में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। नेपाल की नारायणी नदी उफान पर है, जिसके बाद जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। गंडक नदी में हर घंटे 10 हजार क्यूसेक पानी बढ़ रहा है। नेपाल से आया बाढ़ का पानी रविवार रात करीब आठ बजे उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की सीमा में प्रवेश कर गया। यह पानी बैराज के रास्ते गंडक नदी से होते हुए बगहा के रास्ते बिहार की ओर बढ़ रहा है। गंडक नदी में डेढ़ लाख क्यूसेक से अधिक पानी पहुंच चुका है। नेपाल में नारायणी नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण महराजगंज में नारायणी नदी के किनारे बसे गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। संभावित खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने नदी किनारे के संवेदनशील इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर निगरानी बढ़ा दी है। प्रशासन नदी के जलस्तर और बहाव पर लगातार नजर रख रहा है। संवेदनशील गांवों के लोगों को सतर्क रहने और नदी के किनारे न जाने की सलाह दी गई है। संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए राजस्व, पुलिस और आपदा राहत से जुड़ी टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। नेपाल में आए जल प्रलय के बाद गंडक-नारायणी नदी में पानी का दबाव बढ़ गया है। पुलिस और प्रशासनिक टीमें नदी किनारे के गांवों का लगातार दौरा कर स्थिति का जायजा ले रही हैं। रविवार को नेपाल की त्रिशूली नदी में जलस्तर बढ़ने की जानकारी मिलते ही इन क्षेत्रों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here