BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश सोनौली सीमा पर 8 किमी लंबी ट्रकों की कतार:यातायात व्यवस्था बनाए रखने...

सोनौली सीमा पर 8 किमी लंबी ट्रकों की कतार:यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए 72 वाहनों का चालान, 1.15 लाख का जुर्माना वसूला

0
0

भारत-नेपाल सीमा के सोनौली क्षेत्र में मालवाहक वाहनों का दबाव बढ़ गया है। आयात-निर्यात में तेजी के कारण सीमा पर करीब आठ किलोमीटर लंबी ट्रकों की कतार लग गई है। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए सोनौली पुलिस दिन-रात निगरानी कर रही है। पुलिसकर्मी ट्रकों को सही क्रम में खड़ा करा रहे हैं और लाइन से बाहर खड़े वाहनों को व्यवस्थित कर रहे हैं। पुलिस की नजर सीमा पर सक्रिय दलालों और लाइन तोड़कर आगे निकलने की कोशिश करने वालों पर भी है। सोनौली थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि किसी को भी अव्यवस्था फैलाने या ट्रकों की लाइन तोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस ने यातायात नियमों के पालन के लिए एक विशेष चेकिंग अभियान भी चलाया। इस अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 72 वाहनों का चालान किया गया। पुलिस ने इन कार्रवाइयों में कुल 1 लाख 15 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला। थानाध्यक्ष ने वाहन चालकों से धैर्य रखने और निर्धारित लाइन में ही अपने वाहन खड़े करने की अपील की। उन्होंने बताया कि सीमा क्षेत्र में यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी लगातार जारी रहेगी। स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने पुलिस के इस कार्य की काफी तारीफ की है। विजय मद्धेशिया, बबलू सिंह, प्रताप मद्धेशिया, संजीव जायसवाल और रवि वर्मा जैसे स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि पुलिस अच्छा काम कर रही है, जिससे व्यापारियों को कोई परेशानी नहीं हो रही है। थानाध्यक्ष लगातार व्यापारियों से भी बातचीत करते रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here