Home उत्तर प्रदेश नासिरगंज में जन्माष्टमी महोत्सव का समापन:आज शाम 5 से 6 बजे होगी...

नासिरगंज में जन्माष्टमी महोत्सव का समापन:आज शाम 5 से 6 बजे होगी मटकी फोड़ प्रतियोगिता, अमरनाथ और महाकाल की झांकी बनी आकर्षण

0
2


श्रावस्ती के नासिरगंज कस्बे में श्री कृष्ण जन्माष्टमी युवा कमेटी और समस्त हिंदू समाज के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आज रविवार को समापन होगा। महोत्सव की शुरुआत शुक्रवार देर रात 11 बजे विशेष पूजा के साथ हुई थी, जो शनिवार तड़के 1 बजे तक चली। मध्यरात्रि बाल गोपाल के जन्मोत्सव पर पूरा परिसर ‘जय श्री कृष्णा’ के जयकारों से गूंज उठा। शनिवार रात 9 बजकर 45 मिनट पर महाआरती की गई और महाप्रसाद बांटा गया। रात में श्रद्धालुओं के लिए प्रोजेक्टर पर ‘मझला हरण’ दिखाया गया। कान्हा के रूप में एक युवक ने नृत्य भी किया। पूजा स्थल पर अमरनाथ और महाकाल की झांकी बनाई गई थी। आकर्षक झूला भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। तीन दिवसीय उत्सव के अंतिम दिन आज रविवार शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच मुख्य बाजार में ‘मटकी फोड़’ प्रतियोगिता होगी। इस आयोजन को सफल बनाने में बजरंग दल के जिला संयोजक राजेश सोनी, प्रखंड सुरक्षा प्रमुख विकास कुमार गुप्ता, अजय नाग, शिवम गुप्ता, आकाश गुप्ता, प्रिंशू सैनी, उपदेश साहू और सुशांत गुप्ता उर्फ आकाश समेत कमेटी के सभी सदस्य लगे हुए हैं। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से आज शाम मटकी फोड़ प्रतियोगिता में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here