शंकरपुर के विक्रमजोत विकास क्षेत्र के धिरौली पाण्डेय निवासी अमित सिंह ने मुख्यमंत्री से शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी आठ माह की गर्भवती पत्नी विभा सिंह का आंगनबाड़ी केंद्र पर पंजीकरण नहीं किया गया है। पंजीकरण न होने से उनकी पत्नी को गर्भवती महिलाओं के लिए मिलने वाला सरकारी राशन और पोषाहार नहीं मिल पा रहा है। अमित सिंह का कहना है कि गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री ने कई बार कहने के बावजूद पंजीकरण नहीं किया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्हें पंजीकरण के लिए घर से दूर बुलाया जाता है, पर वहां कर्मचारी नहीं मिलते। अगले दिन आने को कहा जाता है। अमित सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी चार वर्षीय बेटी का भी समय पर पंजीकरण नहीं हुआ था। बेटी का पंजीकरण होने के बाद भी उसे सिर्फ पांच-छह महीने का ही राशन मिला, बाकी नहीं दिया गया। जरूरी दस्तावेज कई बार दिए जा चुके हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से जांच और कार्रवाई की मांग की है।
गर्भवती पत्नी का आंगनबाड़ी में पंजीकरण नहीं, सरकारी राशन नहीं:पति ने मुख्यमंत्री से की शिकायत, बेटी को भी पूरा राशन न मिलने का आरोप
और पढ़ें
संबंधित खबरें
















































