BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश आंधी से बिजली व्यवस्था चरमराई, पोल-ट्रांसफार्मर गिरे:कप्तानगंज के अहिरौलिया में आपूर्ति ठप,...

आंधी से बिजली व्यवस्था चरमराई, पोल-ट्रांसफार्मर गिरे:कप्तानगंज के अहिरौलिया में आपूर्ति ठप, ग्रामीण परेशान

बस्ती जिले के कप्तानगंज क्षेत्र में आंधी के बाद बिजली व्यवस्था पूरी तरह खराब हो गई है। जगह-जगह बिजली के पोल और तारों पर पेड़ गिरने से सप्लाई पर असर पड़ा है। कई गांवों में बिजली गुल होने से ग्रामीणों को दिक्कतें हो रही हैं। कप्तानगंज ब्लॉक के अहिरौलिया गांव में आंधी के दौरान बिजली का पोल और ट्रांसफार्मर जमीन पर गिर गया। पोल टूटने के साथ ट्रांसफार्मर भी खराब हो गया, जिससे गांव की बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। ग्रामीण पिंटू पाठक, अनुज यादव, मोनू पाठक, रघु पाठक समेत अन्य लोगों ने बिजली विभाग से खराब पोल और ट्रांसफार्मर जल्द ठीक कराकर सप्लाई शुरू करने की मांग की है। जेई रचित राम ने बताया कि आंधी से कई जगहों पर बिजली के पोल और तार खराब हुए हैं। कर्मचारी तेजी से काम में लगे हैं। खराब लाइनों को ठीक करके जल्द ही बिजली सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।

संबंधित खबरें