श्रावस्ती जिले के गिलौला ब्लॉक के सोनवा थाना क्षेत्र की ग्राम सभा दीकौली में राधेश्याम गुप्ता का घर तेज बारिश और हवा के कारण तबाह हो गया। एक बड़ा पेड़ उनके घर पर गिर गया, जिससे पूरा मकान टूट गया। लगातार बारिश से जमीन में नमी बढ़ गई थी और पेड़ की जड़ें कमजोर हो गई थीं। इसी वजह से पेड़ राधेश्याम के घर पर आ गिरा। इस घटना के बाद राधेश्याम गुप्ता और उनका परिवार बेघर हो गया है। उनके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं बची है। फिलहाल, वे पड़ोसियों के बरामदे में गुजारा कर रहे हैं और वहीं उनका भोजन-पानी चल रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि राधेश्याम, हरीश, बीरें, राजेश और राम कुमार जैसे कई लोग इस घटना के गवाह हैं और परिवार की मदद कर रहे हैं।
और पढ़ें
संबंधित खबरें














































