BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बस्ती में एम्बुलेंस कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा:बर्खास्त कोरोना योद्धाओं...

बस्ती में एम्बुलेंस कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा:बर्खास्त कोरोना योद्धाओं की बहाली और सेवा सुरक्षा की मांग की, 2 अक्टूबर से आंदोलन की चेतावनी


बस्ती में 108/102 एम्बुलेंस कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को सौंपा। जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर पांडेय के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मांगें रखीं। संघ ने साल 2021 में बर्खास्त किए गए करीब 9000 कोरोना योद्धा एम्बुलेंस कर्मचारियों की तुरंत बहाली की मांग की है। कर्मचारियों ने बताया कि वे साल 2012 से लगातार सेवा दे रहे थे और कोरोना महामारी के दौरान भी मरीजों को अस्पताल पहुंचाया। उनकी मांगों में एम्बुलेंस कर्मचारियों को निगम (UPCOS) में शामिल करना और 12 साल के अनुभव के आधार पर सेवा सुरक्षा देना भी शामिल है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि मांगें न मानने पर वे 2 अक्टूबर 2026 से लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान अनुराग, राममणि, अनूप, मुनीष समेत कई बर्खास्त कर्मचारी मौजूद थे।

संबंधित खबरें