Home Blog Page 21

मौजूदा रफ्तार जारी रही तो एक ट्रिलियन डॉलर का निर्यात लक्ष्य कर हासिल कर लेगा भारत, आर्थिक मोर्चे पर बड़ी कामयाबी

0

पीटीआई, नई दिल्ली। मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी. अनंत नागेश्वरन ने कहा कि अगर मौजूदा रफ्तार बनी रहती है, तो भारत इस साल एक ट्रिलियन डॉलर का निर्यात लक्ष्य हासिल कर लेगा। चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में निर्यात का आंकड़ा लगभग 480 अरब डॉलर रहा है।

यहां एक कार्यक्रम को संबाधित करते हुए सीईए ने इस बात पर भी जोर दिया कि निर्यात लक्ष्य को हासिल करने के लिए भारत को अपनी घरेलू मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को मजबूत करना होगा और वैश्विक स्तर पर आपूर्ति में आ रही बाधाओं के बीच अपने उद्योगों की प्रतिस्पर्धात्मकता को बेहतर बनाना होगा।उन्होंने सरकारी मदद को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में प्रतिस्पर्धा करने की उद्योगों की क्षमता से जोड़ने का सुझाव दिया।

उन्होंने कहा कि इस समय यह और भी जरूरी है, क्योंकि वैश्विक आपूर्ति में बाधाओं के कारण जरूरी संसाधनों तक पहुंच अनिश्चित होती जा रही है। नागेश्वरन ने कहा कि भारत अब आवश्यक वस्तुओं के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजारों पर उस तरह से निर्भर नहीं रह सकता, जैसे महामारी से पहले था।

उन्होंने तर्क दिया कि जिन उद्योगों को सरकारी मदद मिलती है, उन्हें बेहतर निर्यात प्रदर्शन दिखाना चाहिए या आयात कीमतों के साथ प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता साबित करनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि उत्पादकता बढ़ाने में निवेश किए बिना केवल संरक्षण देने से उद्योगों की मजबूती प्रभावित होगी।

जमुनहा में बारिश से फसलें भीगीं, बाजार में ग्राहक घटे:शुक्रवार दोपहर से हो रही बारिश के बीच किसान उपज बचाने में जुटे, दुकानदारों का कारोबार कम हुआ

जमुनहा क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर से हो रही मूसलाधार बारिश से खेतों में कटी फसल और खुले में रखी उपज भीगने का खतरा है। बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही कम होने से दुकानदारों का कारोबार भी घटा। मल्हीपुर, बीरगंज बाजार, जमुनहा बाजार, बदला चौराहा, कानीबोझी, साईगांव चौराहा और मल्ही चौराहा समेत आसपास के इलाकों में बारिश का असर दिखा। किसान अपनी फसल और उपज को सुरक्षित जगह पहुंचाने में जुटे रहे। फसल भीगने और नुकसान की आशंका से किसान चिंतित हैं। बारिश के कारण इन बाजारों में आम दिनों के मुकाबले ग्राहक कम पहुंचे। दोपहर से लगातार बारिश होने के चलते दुकानदार दिनभर ग्राहकों का इंतजार करते रहे। बिक्री कम होने से उन्हें नुकसान की चिंता है। किसान फसल बचाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि दुकानदार मौसम साफ होने और ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश में कन्यादान योजना में घोटाला, 5923 फर्जी विवाह दिखाकर हड़प लिए 30.18 करोड़

0

जेएनएन, भोपाल। मध्य प्रदेश में गरीब और निर्माण श्रमिकों की बेटियों के विवाह के लिए चलाई गई मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में विदिशा जिले में 30.18 करोड़ रुपये के कथित घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है।

ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत सिरोंज जनपद पंचायत के तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) शोभित त्रिपाठी और उनके सहयोगी हेमंत साहू की 5.37 करोड़ रुपये की संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं।

जांच एजेंसी के अनुसार, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में फर्जीवाड़ा कर त्रिपाठी ने 5923 फर्जी विवाह दिखाकर 30.18 करोड़ का घोटाला किया था। इस मामले में ईडी ने करीब दो माह पहले त्रिपाठी को गिरफ्तार किया था।

ईडी के अनुसार, प्रदेश सरकार की योजना के तहत पंजीकृत गरीब निर्माण श्रमिकों की बेटियों के विवाह के लिए 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती थी। शोभित त्रिपाठी ने वर्ष 2019 से नवंबर 2021 के बीच सिरोंज जनपद पंचायत के सीईओ रहते हुए अन्य लोगों के साथ मिलीभगत कर 5923 संदिग्ध विवाह सहायता प्रकरणों में करीब 30.18 करोड़ रुपये स्वीकृत कर वितरित किए।

जांच में सामने आया कि अपात्र हितग्राहियों के नाम पर फर्जी आवेदन और दस्तावेज तैयार किए गए। उनके दस्तावेजों का उपयोग कर बैंक खाते खोले गए और योजना की राशि इन खातों में जमा कराकर अलग-अलग किस्तों में नकद निकाल ली गई। कोरोना लाकडाउन के दौरान भी ऐसे लोगों को लाभ दिया गया, जबकि सार्वजनिक विवाह प्रतिबंधित थे।

आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू), भोपाल में इस मामले में एफआइआर दर्ज है। ईडी ने इसी आधार पर मनी लांड्रिंग की जांच शुरू की थी। शोभित त्रिपाठी को दो सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया गया था। वह न्यायिक हिरासत में है। मामले में आगे की जांच जारी है।

बारिश में यातायात पुलिस ने पीईटी अभ्यर्थियों की मदद:महराजगंज में प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने संभाली व्यवस्था, वाहनों को तय जगहों पर खड़ा करने के निर्देश

महराजगंज में शुक्रवार को पीईटी देने पहुंचे अभ्यर्थियों की मदद के लिए यातायात पुलिस ने बारिश के बीच व्यवस्था संभाली। यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने सड़क पर ड्यूटी की। परीक्षा केंद्रों के आसपास अभ्यर्थियों की आवाजाही और वाहनों की संख्या बढ़ने पर पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों को तय जगहों पर खड़ा कराया। इससे सड़कों पर जाम रोकने और अभ्यर्थियों को समय पर केंद्र पहुंचने में मदद मिली। अरुणेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ सड़क पर मौजूद रहे और व्यवस्था पर नजर रखी। पुलिसकर्मियों ने वाहनों को व्यवस्थित कराया और लोगों को दिशा-निर्देश दिए। अभ्यर्थियों और उनके साथ आए परिजनों को यातायात पुलिस की व्यवस्था से सहूलियत मिली। लोगों ने बारिश के बीच ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों की सराहना की।

हत्या के मामले में गोपी शर्मा को उम्रकैद:बस्ती जिला एवं सत्र न्यायालय ने 18 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

बस्ती। हत्या के मामले में प्रभावी पैरवी के चलते न्यायालय ने आरोपी गोपी शर्मा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश बस्ती ने 30 अक्टूबर को अभियुक्त को दोषी करार देते हुए यह फैसला सुनाया। न्यायालय ने उस पर 18 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पुलिस की पैरवी से हत्या के मामले में दोषी को सजा दिलाने में सफलता मिली है।
पुलिस के अनुसार, 25 अप्रैल 2025 को वादी की तहरीर पर थाना परसरामपुर में गोपी शर्मा पुत्र पित्तरदीन निवासी निपनिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में अभियुक्त के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इसके बाद विवेचक ने मामले की जांच पूरी कर साक्ष्यों के आधार पर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था।
मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में पैरवी सेल बस्ती और थाना परसरामपुर पुलिस ने प्रभावी पैरवी की। पुलिस की ओर से न्यायालय में मामले की पैरवी की गई। इसके फलस्वरूप 30 अक्टूबर 2026 को जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अभियुक्त गोपी शर्मा को हत्या के मामले में दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 18 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की ओर से बताया गया कि ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत गंभीर अपराधों में दर्ज मुकदमों की प्रभावी पैरवी कर आरोपियों को सजा दिलाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पैरवी सेल और संबंधित थानों की पुलिस न्यायालय में मामलों की नियमित पैरवी कर रही है।

‘एक देश, एक चुनाव’ पर मंथन तेज, संसदीय समिति के सामने पेश हुए देश के दिग्गज अर्थशास्त्री

0

पीटीआई, नई दिल्ली। लोकसभा, विधानसभाओं और स्थानीय निकायों के चुनाव एक साथ कराने के प्रस्ताव से जुड़े विधेयकों की जांच कर रही संसदीय समिति के सामने शुक्रवार को कई प्रमुख अर्थशास्त्री पेश हुए और उन्होंने अपने “महत्वपूर्ण सुझाव” दिए।

संविधान (129वां संशोधन) विधेयक, 2024 और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2024 पर गठित संयुक्त समिति के अध्यक्ष और भाजपा सांसद पीपी चौधरी ने बताया कि अर्थशास्त्रियों में एस.गुरुमूर्ति और शमिका रवि समेत अन्य लोग शामिल थे। चौधरी ने कहा,”प्रमुख अर्थशास्त्री हितधारकों के रूप में समिति के सामने पेश हुए। मेरा मानना है कि उनके सुझाव महत्वपूर्ण होंगे।”

ये विधेयक दिसंबर 2024 में लोकसभा में पेश किए गए थे। इसके बाद इन्हें जांच और सुझावों के लिए संयुक्त संसदीय समिति के पास भेजा गया।

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली समिति की चरणबद्ध तरीके से लोकसभा, विधानसभा और स्थानीय निकायों के चुनाव एक साथ कराने की सिफारिश के बाद ये विधेयक तैयार किए गए। कोविंद की अध्यक्षता वाली समिति में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी सदस्य थे।

मारपीट रोकने पर ढाबे के कारीगर पर डाला था खौलता-तेल:श्रावस्ती में गंभीर हालत में रेफर, 3 नामजद समेत 10-15 अज्ञात पर FIR

श्रावस्ती के भिनगा कोतवाली क्षेत्र में मारपीट रोकने की कोशिश करने पर हमलावरों ने ढाबे के कारीगर पर कड़ाही में खौलता करीब तीन लीटर तेल डाल दिया। इससे कारीगर पंचराम सोनी (28) गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें संयुक्त जिला अस्पताल भिनगा में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ढाबा संचालक की तहरीर पर तीन नामजद समेत 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना सिविल लाइन स्थित निषाद राज ढाबे की है। ढाबा प्रबंधक रामदुलारे निषाद निवासी पटना खरगौरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले 10-12 साल से ढाबे का प्रबंधन कर रहे हैं। 28 अक्टूबर की रात करीब 9:45 बजे कुछ ग्राहक ढाबे पर खाना खा रहे थे। मारपीट रोकने पहुंचे कारीगर पर डाला तेल शिकायत के मुताबिक, जगन्नाथ निषाद, सिद्धनाथ निषाद पुत्र आशाराम निषाद और धक्कड़ी उर्फ नीतीश पुत्र राजेंद्र निषाद निवासी सिसवा, 10 से 15 अज्ञात लोगों के साथ ढाबे पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने वहां मौजूद अनुराग शुक्ला, सतीश शुक्ला और अजीत मिश्रा के साथ मारपीट शुरू कर दी। ढाबे में मुख्य कारीगर के रूप में काम करने वाले पंचराम सोनी, पुत्र रघुनाथ सोनी निवासी पटना खरगौरा ने विवाद शांत कराने और मारपीट रोकने की कोशिश की। आरोप है कि इससे नाराज हमलावरों ने कड़ाही में खौलता तेल उन पर उड़ेल दिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलसकर मौके पर बेहोश हो गए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। तीन नामजद समेत 10-15 अज्ञात पर केस रामदुलारे निषाद की तहरीर पर पुलिस ने जगन्नाथ निषाद, सिद्धनाथ निषाद और धक्कड़ी उर्फ नीतीश सहित 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।

पान मसाला विज्ञापन में फंसे अजय देवगन, बॉम्बे हाईकोर्ट से मांगी राहत; याचिका दायर कर नोटिस को बताया गलत

0

पीटीआई, मुंबई। अभिनेता अजय देवगन ने ‘विमल इलायची’ मामले में महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) द्वारा उन्हें जारी किए गए ‘कारण बताओ नोटिस’ को चुनौती देते हुए बांबे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। एफडीए ने इलायची के विज्ञापनों में नजर आने को लेकर अजय को नोटिस जारी किया है।

याचिका में कहा गया है कि निर्माता कंपनी के बजाय उन्हें मनमाने ढंग से नोटिस जारी किया गया। मुख्य न्यायाधीश महेश चंद्र त्रिपाठी और जस्टिस अद्वैत सेठना की खंडपीठ चार नवंबर को इस मामले की सुनवाई कर सकती है।

एफडीए ने नोटिस में कहा था कि इलायची के विज्ञापन के जरिये महाराष्ट्र में प्रतिबंधित पान मसाला का परोक्ष प्रचार किया गया। विज्ञापनों में नजर आए अभिनेता शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ को भी इसी तरह के नोटिस जारी किए गए थे।

इससे एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे ने कहा कि नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर शाहरुख, अजय और टाइगर के खिलाफ एफडीए ने जांच पूरी कर ली है और नियमों का उल्लंघन पाया है।

अगले सप्ताह मामले को फैसले के लिए संबंधित अधिकारी के पास भेजा जाएगा। अजय के हाई कोर्ट जाने के बावजूद विभाग अपनी कार्रवाई जारी रखेगा।

महराजगंज में युवाओं को नशे से दूर रखने का अभियान:60 दिनों तक तंबाकू, नशीले पदार्थों के नुकसान बताए जाएंगे

महराजगंज जिले में युवाओं को तंबाकू और नशे से दूर रखने के लिए ‘युवा 4.0’ अभियान चलाया जाएगा। यह जागरूकता अभियान 60 दिनों तक चलेगा। इसमें युवाओं को नशे के नुकसान बताकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
अभियान के तहत तंबाकू, गुटखा, सिगरेट और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं की जानकारी दी जाएगी। कम उम्र में नशा शुरू करने से युवाओं के स्वास्थ्य, पढ़ाई और भविष्य पर असर पड़ सकता है।
युवाओं को तंबाकू सेवन से होने वाली बीमारियों, कैंसर और हृदय रोग के बारे में बताया जाएगा। साथ ही, नशे की लत से बचने और नशा करने वालों को जागरूक करने पर जोर दिया जाएगा।
नोडल अधिकारी डॉ. केपी सिंह ने बताया कि ‘युवा 4.0’ अभियान 60 दिनों तक चलेगा। इसका उद्देश्य युवाओं को तंबाकू और नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता जरूरी है।

अल्ट्रासाउंड मशीन चोरी का 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार:कप्तानगंज पुलिस ने चोरी का लैपटॉप, जियो मोबाइल और 700 रुपए बरामद किए

बस्ती में कप्तानगंज पुलिस ने अल्ट्रासाउंड मशीन और अन्य उपकरण चोरी के मामले में वांछित 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी का लैपटॉप, एक जियो मोबाइल और 700 रुपए नकद बरामद किए।
पुलिस के मुताबिक, 23 सितंबर 2026 को कप्तानगंज कस्बे के सत्या पैथोलॉजी सेंटर का ताला तोड़कर अल्ट्रासाउंड मशीन और अन्य उपकरण चोरी किए गए थे। इस मामले में थाना कप्तानगंज में मुकदमा संख्या 257/2026 दर्ज किया गया था। पुलिस ने बीएनएस की धारा 331(4) और 305(ए) के तहत केस दर्ज किया था।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत आरोपी को गिरफ्तार किया गया। 30 अक्टूबर की रात करीब 1:30 बजे थाना कप्तानगंज पुलिस ने थाना छावनी इलाके में ब्लॉक के आगे सर्विस लेन हाईवे ओवरब्रिज के पास से उसे पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अर्जुन उर्फ विकास उर्फ विशाल भट्ट के रूप में हुई है। वह चरथी कथिक, थाना छावनी, जिला बस्ती का निवासी है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ कप्तानगंज और लखनऊ के चौक थाने समेत अलग-अलग थानों में केस दर्ज हैं। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक अनिल त्रिपाठी, रविन्द्र यादव, प्रहलाद यादव और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।