श्यामदेउरवा कस्बे में वीरेंद्र कन्नौजिया के मकान में रखे बक्से में सोमवार रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। घर के लोगों को घटना का पता मंगलवार सुबह चला। बक्से में रखे कुछ कपड़े आंशिक रूप से जल गए। वीरेंद्र सुबह अपने चौराहे वाले मकान पर थे। जरूरी काम से पुराने घर पहुंचे तो बक्से का ऊपरी हिस्सा जला हुआ मिला। उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाकर घटना की जानकारी दी। आग ज्यादा नहीं फैली, इसलिए घर के दूसरे सामान को नुकसान नहीं हुआ। परिवार के मुताबिक, बक्से में घर के जरूरी कपड़े रखे थे। वीरेंद्र ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने घटनास्थल देखा और लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने भी मौके का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। आग लगाने का कारण अभी पता नहीं चला है। पुलिस जांच कर रही है कि यह शरारत थी या किसी रंजिश का नतीजा।
BREAKING
NEWS















