Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी:नासिरगंज-बदला मार्ग पर संतोष यादव घायल; आधे...

बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी:नासिरगंज-बदला मार्ग पर संतोष यादव घायल; आधे घंटे बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची, पुलिस ने निजी अस्पताल पहुंचाया

श्रावस्ती के इटहिया गांव के पास बुधवार को बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक चला रहे संतोष यादव घायल हो गए। एंबुलेंस के आधे घंटे से ज्यादा समय तक नहीं पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के खरगौरा गांव निवासी संतोष यादव, चंद्रिका यादव के बेटे हैं। वह हरदत्त नगर गिरंट बाजार में मेला देखने आए थे। घर लौटते समय इटहिया गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वे सड़क पर गिर गए। सूचना मिलने पर बदला चौकी प्रभारी चंदन प्रजापति और कांस्टेबल आलोक सिंह मौके पर पहुंचे। घायल को अस्पताल ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस सेवा पर कॉल किया गया। स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के मुताबिक, आधे घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने संतोष यादव को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उनके परिजनों को भी सूचना दी गई है। उनका इलाज जारी है।