Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश सिंदुरिया के पंचमुखी चौराहे पर एक घंटे तक जाम लगा:पांचों सड़कों पर...

सिंदुरिया के पंचमुखी चौराहे पर एक घंटे तक जाम लगा:पांचों सड़कों पर 300 मीटर तक वाहनों की कतार, पुलिस ने पहुंचकर यातायात खुलवाया

सिंदुरिया थाना क्षेत्र के पंचमुखी चौराहे पर बुधवार रात करीब 8:30 बजे जाम लग गया। पांचों सड़कों पर करीब 300 मीटर तक वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने करीब एक घंटे बाद यातायात खुलवाया।
जाम में मोटरसाइकिल, बस, मारुति कार, एंबुलेंस, टेंपो और बड़े वाहन फंसे रहे। करीब एक घंटे तक रास्ता बंद रहने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हुई।
स्थानीय निवासी राजेश गुप्ता, रामप्रीत और जगमोहन ने बताया कि सड़क के दोनों किनारों पर बनी ऊंची नालियों से रास्ता संकरा हो गया है। उनके मुताबिक, सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ने पर अक्सर जाम लगता है।
लोगों ने नालियों की व्यवस्था ठीक कराने और सड़क पर आने-जाने के लिए पर्याप्त जगह देने की मांग की।
जाम की सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और वाहनों को व्यवस्थित कराया। इसके बाद चौराहे पर यातायात सामान्य हुआ।