Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश हवलदार का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा:पिपरा खादर में अंतिम दर्शन के लिए...

हवलदार का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा:पिपरा खादर में अंतिम दर्शन के लिए जुटे लोग, जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

0
2

परतावल ब्लॉक के पिपरा खादर गांव के निवासी भारतीय सेना के हवलदार दीपक निषाद का पार्थिव शरीर मंगलवार को गांव पहुंचा। अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीण, महिलाएं, युवा और क्षेत्र के लोग जुटे। जनप्रतिनिधियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। दीपक निषाद पंजाब के बठिंडा में ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उनकी मौत की खबर से परिवार और जिले में शोक छा गया। तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर परिजनों ने अंतिम दर्शन किए। पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, परतावल ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, हिंदू युवा वाहिनी के नेता काशीनाथ सिंह और समाजवादी पार्टी की नेत्री सुमन ओझा ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी। दीपक निषाद के परिवार में पत्नी रेनू, दो बेटे आशीष और वैभव और दो साल की बेटी दीपा हैं। लोगों ने देश की सेवा में दीपक निषाद के योगदान को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।